10.7 C
New York
May 24, 2025
Nayikhabar-Sachhai Ke Saath
मुख्य पृष्ठ

मुंबई युवा कांग्रेस के उत्तर पश्चिम जिले के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर सुफ़ियान हैदर की नियुक्ति

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बावजूद भी सरकार बनने में असमंजस का माहौल चल रहा है। वहीँ दूसरी तरफ मुंबई कांग्रेस पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुंबई यूथ कांग्रेस के उत्तर पश्चिम जिले के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर सुफ़ियान हैदर की नियुक्ति की गयी है।

सुफ़ियान हैदर युवाओं के बीच एक लोकप्रिय चेहरा है। राजनीतिक कुशलता सुफियान को विरासत में मिली है। सुफियान के पिता मोहसिन हैदर 4 बार तो उनकी माता मेहर हैदर 1 बार नगरसेवक चुनाव जीत चुके हैं। वर्ष 2017 के यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में सुफ़ियान हैदर ने भी पूरे जिले में सबसे ज्यादा वोट लिए थे। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष श्रीनिवास के अनुशंसा पर राष्ट्रिय सचिव हरपाल सिंह के द्वारा सुफ़ियान हैदर का नियुक्ति की घोषणा की गयी है।

इस नवनियुक्ति पर पूर्व मुंबई अध्यक्ष संजय निरुपम ने भी सुफ़ियान हैदर और उनके समर्थकों को बधाई दिया है। जिलाध्यक्ष क्लाइव डायस ने बधाई देते हुए कहा कि सुफ़ियान परिपक्व, विनम्र और सक्रिय युवा नेता हैं। जिले में युवा संगठन को विस्तारित करने व मजबूती प्रदान करने में सबसे योग्य व्यक्ति हैं। सुफ़ियान के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस जनसेवा और जन आंदोलन के कार्य को बड़े पैमाने पर आयोजित करेगी।

Related posts

समाजवादी पार्टी का उत्तर भारतीय सम्मेलन 10 दिसम्बर को मुलुंड में

नगरसेवक मुरजी पटेल के हाथों कामगार हॉस्पिटल के पीड़ित परिजनों को मुआवजे का चेक मिला

कांग्रेस नेता क्लाइव डायस का 55वां जन्मदिन मनाया गया, हजारों की संख्या में लोगों ने बधाई दी।

मुंबई के सांताक्रूज़ का बांध रोड बाल गोपाल की पालकी यात्रा से कृष्णमय हुआ

मुंबई में सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया

मुंबई कांग्रेस के उत्तर भारतीय सेल के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकारआनंद राज्यवर्धन की नियुक्ति

Leave a Comment